नई दिल्ली, 02 अप्रैल।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सुबह ही सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में 10 ग्राम सोने के भाव 3,150 रुपये से लेकर 3,440 रुपये तक बढ़ गए। चांदी ने भी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की छलांग लगाई। 24 कैरेट सोना दिल्ली के ज्यादातर बाजारों में 1,52,960 रुपये से लेकर 1,53,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,40,210 रुपये से 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।
चांदी के भाव में भी मजबूती बनी हुई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत आज 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतें तेजी के साथ बढ़ रही हैं। सिंगापुर गोल्ड एक्सचेंज में हाजिर सोना 4,696.29 डॉलर प्रति औंस और लंदन सिल्वर मार्केट में हाजिर चांदी 75.57 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में उछाल बना हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,53,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,210 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,53,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
दूसरे प्रमुख शहरों में भी तेजी का रुख कायम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,210 रुपये प्रति 10 ग्राम, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,210 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,53,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
लखनऊ, पटना और जयपुर के सर्राफा बाजार में भी सोने के भाव में तेजी बनी हुई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,53,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,360 रुपये, पटना में 24 कैरेट सोना 1,53,010 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,260 रुपये, जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,53,110 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहे हैं।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा की राजधानी बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने के भाव में मजबूती देखी जा रही है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,52,960 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











