टॉप न्यूज़
01 Apr, 2026

घरेलू एयरलाइंस के लिए केवल 8.5% एटीएफ वृद्धि

अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बावजूद केंद्र सरकार और आईओसी ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ में केवल आंशिक बढ़ोतरी लागू होने की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 01 अप्रैल।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की दर में भारी वृद्धि के अफवाहों को लेकर केंद्र सरकार और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्थिति स्पष्ट की है। आईओसी ने बताया कि घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत में 115 फीसदी वृद्धि नहीं हुई, बल्कि केवल 8.5 फीसदी का इजाफा हुआ है।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि एटीएफ की कीमतों में वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के कारण हुई है। एटीएफ की दरों को दोगुना किए जाने की संभावना थी, लेकिन नागर विमानन मंत्रालय के आग्रह पर वृद्धि को सीमित कर दिया गया। अब एयरलाइंस पर मात्र 25 फीसदी का अतिरिक्त बोझ आएगा। वहीं, विदेशी मार्गों पर यात्रा करने वाली एयरलाइंस को पूरी बढ़ोतरी का भुगतान करना होगा।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत में एटीएफ की कीमतें 2001 में नियंत्रण-मुक्त कर दी गई थीं और प्रत्येक महीने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इन्हें संशोधित किया जाता है। होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में असाधारण परिस्थितियों के कारण 1 अप्रैल को घरेलू बाजार में एटीएफ की कीमतों में 100 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की आशंका थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस विपणन कंपनियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से परामर्श करके एयरलाइनों पर केवल 25 फीसदी यानी 15 रुपये प्रति लीटर की आंशिक और चरणबद्ध वृद्धि लागू की। विदेशी मार्गों पर यह बढ़ोतरी पूरी दर से लागू होगी, जैसा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में होता है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि आंशिक और चरणबद्ध बढ़ोतरी का निर्णय यात्रियों को हवाई किराए में तेज वृद्धि से बचाएगा। उन्होंने बताया कि इस कदम से एविएशन सेक्टर में स्थिरता बनी रहेगी और कार्गो मूवमेंट तथा व्यापार-लॉजिस्टिक्स के लिए आवश्यक एयर कनेक्टिविटी सुचारू रूप से जारी रहेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़