वाशिंगटन, 01 अप्रैल 2026।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को लेकर कुछ राहत की उम्मीद जगी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ चल रहे अभियान को दो से तीन सप्ताह में समाप्त करने की दिशा में काम कर रहा है और युद्ध को जल्द खत्म करने की संभावना है।
ट्रंप ने बताया कि दोनों देश मध्यस्थों के जरिये संवाद कर रहे हैं, हालांकि ईरान ने सीधे बातचीत से इनकार किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए किसी औपचारिक समझौते की आवश्यकता नहीं है, और अमेरिकी दृष्टिकोण से प्राथमिकता युद्ध को जल्दी समाप्त करना है।
तेल और गैस की कीमतों को लेकर ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध खत्म होने के बाद जो देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से मिडिल ईस्ट से तेल या गैस आयात करेंगे, उन्हें अपनी सुरक्षा खुद सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका खुद अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए पर्याप्त उत्पादन करता है और फारस की खाड़ी क्षेत्र से आयात कम करता है।
ट्रंप ने होर्मुज जलमार्ग को लेकर भी अहम संदेश दिया। पहले अमेरिकी सेना जहाजों की सुरक्षा करती थी, अब वह रुख बदल चुके हैं और इस जलमार्ग को खोलने की जिम्मेदारी उन देशों की होगी जो मिडिल ईस्ट के तेल पर निर्भर हैं। उनके अनुसार, अगर होर्मुज में कोई बाधा आती है तो अमेरिका उससे जुड़ेगा नहीं।
राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "जाओ, अपना तेल खुद हासिल करो!" यह बयान वैश्विक तेल बाजार और सुरक्षा व्यवस्था पर अमेरिका की स्पष्ट नीति को दर्शाता है।


.jpg)









