कुवैत सिटी, 01 अप्रैल।
कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को ड्रोन हमले के कारण फ्यूल स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और नुकसान केवल सामान तक सीमित रहा।
सिविल एविएशन प्राधिकरण के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने बताया कि यह हमला ईरान और उसके समर्थक सशस्त्र समूहों ने किया है। उन्होंने इसे हवाई अड्डे पर "खुला हमला" करार दिया। ड्रोन ने सीधे कुवैत एविएशन फ्यूल कंपनी के टैंकों को निशाना बनाया, जिससे वहां जोरदार आग भड़क उठी।
आपातकाल बलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और उन्होंने आग को नियंत्रण में करने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से इंसानी हानि नहीं हुई, लेकिन सामान और फ्यूल स्टोरेज टैंकों को काफी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और घटनास्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


.jpg)







