नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8 से 10 अप्रैल तक वाशिंगटन डी.सी., संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों का समग्र मूल्यांकन करना और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना है।
यात्रा के दौरान विदेश सचिव अमेरिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यापार, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी समेत कई अहम विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श भी होगा।
यह यात्रा फरवरी में विदेश मंत्री की वाशिंगटन यात्रा के बाद हो रही है और यह भारत-अमेरिका के बीच नियमित उच्च स्तरीय संवाद की परंपरा को और मजबूती देती है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
