नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025–26 में सरस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा ₹1 लाख करोड़ वार्षिक कारोबार का आंकड़ा पार करने पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि यह उपलब्धि सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का स्पष्ट उदाहरण है। अमित शाह ने बताया कि यह सफलता न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी।
अमित शाह ने अमूल और सरस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मचारियों और कर्मयोगियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
