भोपाल, 06 अप्रैल।
भाजपा आज 6 अप्रैल के दिन अपना स्थापना दिवस मना रही है। 1980 में इस पार्टी की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी सेवा, सुशासन और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के प्रति प्रतिबद्ध है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के आदर्शों को अपनाकर हम अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में सतत प्रयासरत रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि के मार्ग पर चलने वाली एक विकास और सुशासन की संस्था है। उन्होंने श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी के अंत्योदय और सेवा के संकल्प को पूरा करने का भरोसा जताया।
इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वे मिलकर विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और सशक्त बनाएं।


.jpg)

.jpg)
.jpg)



