वाराणसी, 07 अप्रैल।
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अन्तर्राज्यीय गिरोह के ओडिशा निवासी तस्कर सन्तोष कुमार बेहरा और रोहित साहू को अमूल डेयरी एन.ई.आर. पार्क के पास से 30.745 किलो अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त चार पहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किए। अवैध गाँजे की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है।
सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन पिकअप कैंट ओवर ब्रिज से उतरकर महमूरगंज की ओर जाएगा और इसमें मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत अमूल डेयरी के पास एनईआर पार्किंग क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की।
तत्पर्य, कैन्ट की तरफ से तेजी से आती सफेद बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में दो सफेद बोरी में कुल 30 पैकेट अवैध गाँजा बरामद हुए। इस मामले में सन्तोष कुमार और रोहित साहू को गिरफ्तार कर धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)