अपराध
07 Apr, 2026

खुल्दाबाद फूड कोर्ट में गौमांस कांड

प्रयागराज के रोशन बाग स्थित फूड कोर्ट में अवैध गौमांस बिक्री मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।

प्रयागराज, 07 अप्रैल

खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग स्थित फूड कोर्ट “नवाबी जायका” में पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी कर गौवंश अधिनियम सहित अन्य धाराओं में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुछ आरोपित मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार, विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उक्त फूड कोर्ट में अवैध रूप से गौमांस से खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुकान पर छापा मारा और जांच के दौरान मांस बरामद किया।

पुलिस ने करेली थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी मोहम्मद जैद, बहराइच के कैसरगंज निवासी पिज्जन, शाहगंज के अयान और समसुल लंका को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान कुछ लोग विरोध में हंगामा और धक्का-मुक्की करने लगे, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई पूरी की। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़