बरेली, 07 अप्रैल।
बरेली में महिलाओं से मोबाइल, पर्स और हैंडबैग छीनने वाले एक कुख्यात अपराधी को थाना सुभाषनगर पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैर घायल हो गए, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय उर्फ संजू उर्फ रघु (24) पुत्र राजेंद्र, निवासी ग्राम सुकाली, थाना शाही के रूप में हुई है। वह अपने साथी अमित के साथ मिलकर इज्जतनगर, कैंट और सुभाषनगर क्षेत्रों में महिलाओं के साथ छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। अमित की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि 9 मार्च को इज्जतनगर के नैनीताल रोड रेलवे मार्केट के पास, 12 मार्च को कैंट के बुखारा मोड़ के पास और 13 मार्च को सुभाषनगर क्षेत्र में पराग फैक्ट्री के पास अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं से हैंडबैग, पर्स और मोबाइल छीन लिए गए थे।
मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने फतेहपुर रोड इटौआ मोड़ पर घेराबंदी की। घिरता देख आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, एक मोबाइल, 2,500 रुपये नकद और दो आधार कार्ड बरामद हुए।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिलाओं से छिनैती में शामिल गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस उसके फरार साथी को पकड़ने में जुटी है।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)