नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
पूर्वी जिले के कल्याणपुरी इलाके में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। मामले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।
पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को थाना कल्याणपुरी में सूचना मिली थी कि चांद सिनेमा के पास एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। घायल को पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। शुरुआत में घायल बयान देने के योग्य नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
पांच अप्रैल को एम्स में घायल ने अपना बयान दिया और खुलासा किया कि सुबह करीब 9 बजे चार जान-पहचान के लोगों ने उस पर चाकू से हमला किया। उसने बताया कि हमले के पीछे पुरानी दुश्मनी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हमला करने में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। पुलिस अब चौथे आरोपी की तलाश में है और जांच जारी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
