अपराध
07 Apr, 2026

पश्चिम विहार ईस्ट सड़क हादसा: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, 19 वर्षीय युवक की मौत

नई दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट में देर रात हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत, ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

नई दिल्ली, 07 अप्रैल

पश्चिम विहार ईस्ट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 19 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, रात करीब 11:13 बजे थाना पश्चिम विहार ईस्ट में डीडी नंबर 122-ए के तहत सूचना मिली कि पंजाबी बाग से पीरागढ़ी चौक की ओर जाने वाली सड़क पर मेट्रो पिलर नंबर 213 के पास हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मृत पाया और उसकी पहचान कृष्ण मोहन (19) के रूप में की, जो पीरागढ़ी कैंप दिल्ली का निवासी था। घटना स्थल पर उसकी काले रंग की पल्सर बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली।

जांच में पता चला कि ट्रक संख्या जो टक्कर मारी, वह घटनास्थल पर ही खड़ा था। स्थानीय लोगों ने चालक सौरभ कुमार (26) को भागने से रोका और पुलिस को सौंपा। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि मृतक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़