नई दिल्ली, 07 अप्रैल।
सुल्तानपुरी क्षेत्र में कपड़े सुखाने की रस्सी को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद सामने आया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्पष्ट किया कि यह विवाद किसी धार्मिक या सांप्रदायिक मुद्दे से संबंधित नहीं है।
पुलिस के अनुसार, 6 अप्रैल की शाम लगभग 8:47 बजे थाना राज पार्क में शिकायत दर्ज कराई गई। महिला के अनुसार उसके पड़ोसी ने उसके साथ झगड़ा किया और कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद शिकायतकर्ता के साथ उसकी नाबालिग बहन और मां शीला थाने पहुंचीं। दूसरी ओर, आरोपित महिला अपने परिवार के साथ थाने आई। दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि झगड़े की वजह पड़ोसी के घर के सामने लगी कपड़े सुखाने की रस्सी थी। इसी बहाने दोनों परिवारों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई।
पुलिस ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत विवाद का है और इसमें कोई धार्मिक या साम्प्रदायिक पहलू नहीं है। जांच अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिनके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
