भोपाल, 06 अप्रैल 2026।
भोपाल में पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सर्चिंग और चेकिंग अभियान चलाया। राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिससे बदमाशों में खौफ का माहौल बन गया।
तलैया थाना पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त बल के साथ इतवारा क्षेत्र में सघन दबिश दी और निगरानी में रहे गुंडों के घरों पर छापेमारी की। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे स्थानीय लोग भी हलचल महसूस कर रहे थे। कई संदिग्धों की तलाश और गतिविधियों पर निगरानी जारी है।
पुलिस उपायुक्त मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में चुनभट्टी, कोलार और कजलीखेड़ा में सरप्राइज चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सड़कों पर वाहनों की जांच और संदिग्धों से पूछताछ की गई, उनकी पहचान सत्यापित की गई।
गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में अपराध और नशाखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आरिफ नगर चौक और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग और दो दर्जन से अधिक बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी गई। नशाखोरों और चाकूबाजों की तलाश में लगातार कार्रवाई जारी रही।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
