भोपाल, 06 अप्रैल 2026।
भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बार, क्लब और रेस्टोरेंट्स को निर्धारित समय के बाद बंद कराया। एसीपी मनीष भारद्वाज फील्ड में मौजूद रहे और कार्रवाई का नेतृत्व किया।
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई प्रतिष्ठान तय समय के बाद खुले रहते हैं, जहां मादक पदार्थों का सेवन और देर रात झगड़े जैसी घटनाएं होती हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
कार्रवाई से पहले पुलिस ने संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके उल्लंघन मिलने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और सभी उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद कराया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।



.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
