मुजफ्फरपुर, 07 अप्रैल।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास चल रहे अवैध रिफिलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने किया। गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें मोतीपुर और कांटी थानों के अधिकारियों के साथ मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर शामिल थे। पुलिस ने हाईवे के पास एक संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की, जहां रिफिलिंग रैकेट का पूरा नेटवर्क पकड़ा गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नेपाली पंजीकरण नंबर वाला टैंकर, सिलेंडरों से लदी पिकअप वैन, स्थानीय डिलीवरी के लिए टोटो और गैस भरने के लिए उपयोग होने वाले पाइप एवं अन्य उपकरण जब्त किए। मौके पर मौजूद अवैध कारोबारी और मजदूर भागने में सफल रहे। पुलिस अब इन वाहनों और गैस सिंडिकेट के सरगनाओं की पहचान कर रही है।
एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर (नेपाल) से भी जुड़ा हो सकता है। इस कार्रवाई ने इलाके के अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
