भोपाल, 07 अप्रैल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय होने की संभावना है। इस बैठक का मुख्य फोकस किसानों, वित्तीय प्रबंधन और बुनियादी ढांचे से जुड़े अहम मुद्दों पर रहेगा।
बैठक में राजधानी भोपाल में ‘मित्र प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान’ के गठन का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसका उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन और प्रशासनिक क्षमता को मजबूत करना है। प्रस्ताव के अनुसार संस्थान का संचालन विशेषज्ञ मार्गदर्शन में होगा, जिससे प्रशिक्षण और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट में गेहूं की खरीद की तैयारियों और इस सप्ताह से शुरू होने वाली संभागवार खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा भी होगी, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो और कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो।
किसानों के हित में चना और मसूर की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद पर भी अहम निर्णय लिया जा सकता है। यह कदम किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के एजेंडे में मंदसौर जिले की कातना सिंचाई परियोजना भी शामिल है, जिसका लक्ष्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि उत्पादन में वृद्धि करना है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
