भोपाल, 07 अप्रैल।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य में सक्रिय नए वेदर सिस्टम के कारण अगले तीन दिनों तक उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक इन क्षेत्रों में चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को भोपाल और ग्वालियर समेत 34 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं।
8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग प्रभावित रहेंगे। मौसम में दोपहर बाद बदलाव आएगा और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। आंधी की गति कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा तक और अन्य जगह 30-40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है। 4 से 6 अप्रैल के बीच प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि देखी गई थी। अप्रैल और मई आमतौर पर सबसे गर्म महीने होते हैं, लेकिन इस बार मार्च के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
