मध्य प्रदेश
07 Apr, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दो दिवसीय दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिंड जिलों का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे जिला बैठक, जनप्रतिनिधियों की बैठक और छोटी टोली बैठकों को संबोधित करेंगे। दौरे का उद्देश्य स्थानीय संगठन को सक्रिय करना और जिला स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों पर चर्चा करना है।

भोपाल, 07 अप्रैल।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंगलवार से रायसेन, विदिशा, मुरैना और भिंड जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में आयोजित जिला बैठक, जनप्रतिनिधि बैठक और छोटी टोली बैठकों को संबोधित करेंगे।

पहले दिन रायसेन में दोपहर 12 बजे जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे, इसके बाद 1.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे विदिशा में जिला बैठक और जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करेंगे तथा शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक में हिस्सा लेंगे।

दूसरे दिन 8 अप्रैल को मुरैना में सुबह 10 बजे जिला बैठक और जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करेंगे, इसके बाद 11.30 बजे छोटी टोली बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे भिंड में जिला बैठक और जनप्रतिनिधि बैठक को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे छोटी टोली बैठक में शामिल होंगे।

इस दौरे का उद्देश्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाकर पार्टी संगठन को सुदृढ़ बनाना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़