नई दिल्ली, 06 अप्रैल।
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भाजपा हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित रही है और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता केंद्र और विभिन्न राज्यों में पार्टी के कामकाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रतीक हैं, जिन्होंने जमीन स्तर पर लोगों को पार्टी के दृष्टिकोण और कार्यों से जोड़ा। मोदी ने लिखा, “दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को आसान बना देता है। हमारे मेहनती कार्यकर्ता इसका जीवंत उदाहरण हैं। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”
पीएम मोदी ने इस अवसर पर संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें कहा गया कि महादेव की कृपा से दृढ संकल्प वाले सज्जनों के कार्य सफलता प्राप्त करें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा न केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, बल्कि भारतीय राजनीति में शीर्ष पर भी स्थापित है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपील की कि वे ‘विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करें और पूरी निष्ठा व समर्पण से काम करें।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक यह यात्रा कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। उन्होंने सभी से स्थापना दिवस पर ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराने और मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटने का आह्वान किया।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


