भोपाल, 06 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सुबह 11:15 बजे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात वे प्रदेश के 14 जिलों में जिला कार्यालयों के भूमिपूजन एवं तीन जिलों में कार्यारंभ समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लेकर संबोधन देंगे।
प्रदेश कार्यालय ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर 5, 6 और 7 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय सहित सभी मंडल और जिला कार्यालयों में विशेष सजावट, पुष्पमाला, दीपमालिका और रंगोली का आयोजन किया जाएगा। बूथों पर पार्टी का झंडा फहराने और मिठाई वितरण के साथ-साथ पार्टी के इतिहास और विकास यात्रा पर उदबोधन भी होगा। साथ ही, प्राथमिक और सक्रिय सदस्य सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराएंगे।
7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान
इस अभियान में पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे। अभियान के तहत एक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सार्वजनिक स्थानों की सफाई, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क और उनका सम्मान, साथ ही केन्द्र और एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा शामिल होगी।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



