अपराध
06 Apr, 2026

कटारा हिल्स गोलीकांड: कॉलेज छात्रों पर हमला, सुरक्षा पर सवाल

भोपाल कटारा हिल्स में शराब पार्टी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए और आरोपी फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोपाल, 06 अप्रैल।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रविवार देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब पार्टी के दौरान शोर-शराबे से परेशान होकर समझाने गए दो छात्रों पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय वासु गुप्ता और 21 वर्षीय अंशु तेज पाटिल सेज यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। वासु बीबीए थर्ड ईयर और अंशु बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है। दोनों अपने साथियों के साथ सेज सनसिटी फेज-1 कॉलोनी में रहते हैं। आरोपियों में शामिल सुधांशु सिंह और उसके साथी अक्सर कॉलोनी में आकर देर रात तक शराब पार्टी करते थे, जिससे अन्य छात्र परेशान रहते थे।

रात में हुई तीखी नोकझोंक के दौरान वासु और अंशु अपने साथियों के साथ विवाद को शांत कराने पहुंचे। इसी दौरान सुधांशु सिंह ने देशी पिस्टल से तीन राउंड फायर किए। एक गोली वासु गुप्ता के कंधे में लगी, जबकि दूसरी गोली अंशु तेज पाटिल के पेट में लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी अक्सर देर रात कॉलोनी में शराब पार्टी करते और पहले भी इसी कारण विवाद हो चुका था। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।