काठमांडू, 06 अप्रैल।
नेपाल में डिप्टी स्पीकर पद को लेकर राजनीतिक दलों के बीच गहमागहमी बढ़ गई है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह पद स्पीकर से अलग दल और अलग लिंग का होना चाहिए। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा), राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (आरपीपी) और श्रम संस्कृति पार्टी अब इस पद के लिए सक्रिय रूप से दावेदारी पेश कर रही हैं।
आरएसपी के उपाध्यक्ष डोल प्रसाद अर्याल को स्पीकर बनाया गया है, जबकि डिप्टी स्पीकर का चयन अन्य दल के पास जाना तय है। आरएसपी के महासचिव कविंद्र बुरलाकोटी ने बताया कि औपचारिक चर्चा अभी शुरू नहीं हुई है और अंतिम निर्णय पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने और प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पास है।
श्रम संस्कृति पार्टी ने रुबी कुमारी ठाकुर और राधिका रामटेल को संभावित उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया है, जबकि आरपीपी ने खुशबु ओली और नेकपा ने बलवती शर्मा के नाम पर जोर देना शुरू किया है। विभिन्न दलों के नेताओं के बीच बातचीत जारी है और अंतिम चयन पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा फैसला लिया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि डिप्टी स्पीकर पद पर लंबी राजनीतिक घमासान की संभावना है, क्योंकि सभी दल अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय लॉबिंग कर रहे हैं।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



