काठमांडू, 06 अप्रैल।
नेपाल में पेट्रोलियम की खपत घटाने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सप्ताह में दो दिन सार्वजनिक अवकाश देने के फैसले पर शैक्षिक संस्थानों ने चिंता व्यक्त की है। निजी और आवासीय विद्यालय एसोसिएशन नेपाल ने कहा कि शनिवार और रविवार को छुट्टी मिलने से साल भर में कुल छुट्टियों की संख्या 104 तक पहुंच जाएगी। धार्मिक और सांस्कृतिक छुट्टियों को जोड़ने पर कार्यदिवसों की तुलना में छुट्टियों की संख्या अधिक हो जाएगी, जिससे सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम समय पर पूरा करना कठिन होगा।
एसोसिएशन ने बताया कि नेपाल का पाठ्यक्रम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और व्यापक है। कार्यदिवस घटाने और शैक्षिक सत्र के देर से शुरू होने के कारण शिक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति मुश्किल होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि युवा नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोलियम आपूर्ति सामान्य होते ही इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और सप्ताह में केवल एक दिन अवकाश की व्यवस्था करे।
इसके अलावा, शैक्षिक सत्र की शुरुआत 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल करने का निर्णय भी कैलेंडर पर दबाव डालेगा। पढ़ाई के दिनों में कमी और अतिरिक्त 15 दिन के खाली समय के कारण खर्च बढ़ेगा। एसोसिएशन ने कहा कि केवल छुट्टियों को बढ़ाने के बजाय दीर्घकालीन समाधान खोजे जाने चाहिए।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

