काठमांडू, 07 अप्रैल।
नेपाल पुलिस ने काठमांडू के गौशाला-पिंगलास्थान क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद दो भारतीय नागरिकों को एक किलोग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
नेपाल के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीपी) के एसपी दुर्गाराज रेग्मी ने बताया कि सोमवार रात एनसीबी और काठमांडू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों आरोपित पकड़े गए। इस कार्रवाई में एसपी रेग्मी भी मौजूद थे।
उन्होंने बताया, “गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से 32 वर्षीय अनिल कुमार पासवान को पैर में गोली लगी है। वह बिहार का निवासी है और वर्तमान में काठमांडू के राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन है। दूसरा व्यक्ति सुरक्षित है।”
पुलिस ने आरोपितों के पास से एक किलो ब्राउन शुगर बरामद की है और जिस वाहन में वे सवार थे, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है।


.jpg)








.jpg)
.jpg)
.jpg)