धर्मशाला, 07 अप्रैल।
नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत पड़ने वाली पुलिस चौकी कंडवाल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में चरस और नकद राशि बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम एनएच-154 (मंडी-पठानकोट मार्ग) पर यातायात जांच कर रही थी, तभी जसूर की तरफ से आ रही काले रंग की क्रेटा कार (एचपी-25सी-6008) को रोकने का संकेत दिया गया। चालक ने पुलिस देखकर गाड़ी पीछे मोड़ने का प्रयास किया, जिससे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर काबू कर लिया।
स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर, डिग्गी में रखे स्पेयर टायर के नीचे छुपाए गए बैग से 1 किलो 256 ग्राम चरस और बैग की जेब से एक लाख रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम कुमार (52 वर्ष), निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुल्लू-मनाली क्षेत्र में ढाबा चलाता है।
पुलिस ने चरस, नकद राशि और कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि चरस की खेप की उत्पत्ति और वितरण मार्ग का पता लगाया जा सके।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
