अपराध
07 Apr, 2026

हिमाचल में नशा तस्करी में संलिप्त 16 पुलिसकर्मी बर्खास्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी और विभागीय अनुशासन को लेकर 16 पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर कठोर कार्रवाई की गई है।

शिमला, 07 अप्रैल 2026।

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के मामलों में पुलिस विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। कार्यकारी डीजीपी अशोक तिवारी ने स्पष्ट किया कि “खाकी पर दाग लगाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा” और विभाग ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।

शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान डीजीपी तिवारी ने कहा कि पुलिस विभाग में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वर्दी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस साल अब तक 16 पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के खिलाफ या तो एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज थे या उनके नशा तस्करों को संरक्षण देने के ठोस सबूत सामने आए थे। डीजीपी ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा और विभाग की साख बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।

‘चेस्टर हिल’ मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर कार्यकारी डीजीपी ने कहा कि फिलहाल इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं है, क्योंकि मामला जांच के दायरे में है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार इस मामले में पुलिस विभाग को कोई विशेष जिम्मेदारी सौंपती है, तो पुलिस पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़