हाथरस, 07 अप्रैल।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के जलेसर इलाके में मंगलवार सुबह एक 40 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव गंदे नाले में मिला। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पहचान के प्रयास शुरू किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सीओ अमित पाठक ने बताया कि घटनास्थल पर मृतक के सिर और पैरों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। मृतक के हाथ में घड़ी थी और पास में एक क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद हुआ, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आसपास के इलाके का निवासी हो सकता है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बरामद मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है।


.jpg)






.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
