मीरजापुर, 6 अप्रैल।
अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव में बेचूबीर के समीप सोमवार को एक 32 वर्षीय महिला का शव मचान पर मिलने से सनसनी फैल गई। घटना को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका की पहचान रेखा देवी पत्नी संतोष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संतोष रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है, जबकि उसकी पत्नी परिवार के साथ गांव में रह रही थी। सोमवार को महिला का शव मचान पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रेखा देवी की हत्या कर शव को मचान पर रखा गया है।
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
