भुवनेश्वर, 07 अप्रैल।
प्रसिद्ध ओड़िया फिल्म निर्माता और समाजसेवी रवि स्वाईं का मंगलवार तड़के भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिवार के अनुसार, वह लंबे समय से लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे।
रवि स्वाईं की मौत से ओड़िया फिल्म उद्योग में शोक की लहर है। अपने करियर में उन्होंने कई यादगार और लोकप्रिय ओड़िया फिल्मों का निर्माण किया, जिनमें "जोर जार मुलक तार", "की हेब शुआ पोषिले", "पंजुरी भीतरे सारी" और "उडंडी सीता" शामिल हैं। इन फिल्मों को ओडिशा में दर्शकों की ओर से व्यापक सराहना मिली थी। उनके योगदान ने ओड़िया सिनेमा को नई ऊँचाइयाँ दी हैं।


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
