बॉलीवुड
07 Apr, 2026

अनन्या और लक्ष्य की नई फिल्म का टीजर रिलीज

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म का टीजर रिलीज़ किया गया, जिसमें प्यार और जटिल रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

मुंबई, 07 अप्रैल।

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आने वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म अपनी कहानी और स्टारकास्ट की वजह से सुर्खियों में है।

टीजर में अनन्या और लक्ष्य के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसमें उनके गहरे प्यार को उजागर किया गया है। बैकग्राउंड में "प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है" जैसी लाइन फिल्म के भावनात्मक अंदाज को सामने लाती है। हालांकि, कहानी में जल्द ही ट्विस्ट आता है और दोनों के रिश्ते में दूरी और बेचैनी नजर आती है, जो इसे एक इंटेंस लव स्टोरी बनाती है।

करण जौहर ने एक बार फिर दर्शकों को प्यार, दर्द और जुनून से भरी कहानी के जरिए आकर्षित करने की कोशिश की है। फिल्म म्यूजिकल-रोमांटिक जॉनर में एक भावनात्मक सफर पेश करेगी। 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़