मुंबई, 04 अप्रैल।
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जारी टीजर के बाद अभिनेता ने खुलासा किया है कि वह इस फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे।
रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के साथ-साथ भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार भी निभाएंगे। अभिनेता ने इसे अपने करियर का शानदार अवसर बताते हुए कहा कि राम और परशुराम दोनों ही किरदार आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से गहरे हैं और इनकी समझना किसी भी अभिनेता के लिए चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि इन पात्रों की मूल भावना, उनके सिद्धांत और उद्देश्य को समझना अभिनय की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया रही।
टीजर में भी इस डबल रोल की झलक देखने को मिली थी। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को सुनहरे फरसे को पकड़ते हुए दिखाया गया, जो परशुराम का प्रतीक माना जाता है। हालांकि पहले चेहरा स्पष्ट नहीं किया गया था, लेकिन अब अभिनेता ने इन अटकलों को सत्यापित कर दिया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


.jpg)









