02 अप्रैल।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर फिल्म प्रेमियों के लिए खास खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें भगवान राम और भगवान हनुमान के बीच गहरे भक्ति और समर्पण का भाव दर्शाया गया है। इस विज़ुअल ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हुए फिल्म के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है।
फिल्म का निर्देशन भावना तलवार कर रही हैं, जो इसे और भी खास बनाता है क्योंकि इसे एक महिला निर्देशक बड़े पैमाने पर प्रस्तुत कर रही हैं। यह प्रोजेक्ट महर्षि वाल्मीकि की अमर रचना को प्रामाणिक और संवेदनशील अंदाज में पर्दे पर उतारने का प्रयास है।
रचनात्मक टीम में प्रोडक्शन डिज़ाइनर साबू सिरिल, लेखक आनंद नीलकंठन, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान, साउंड डिज़ाइनर रेसुल पूकुट्टी और संवाद लेखक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी शामिल हैं। टीम का उद्देश्य फिल्म को तकनीकी और भावनात्मक स्तर पर भव्य बनाना है।
फिल्म 'वाल्मीकि रामायण' 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। नए क्रिएटिव पोस्टर ने दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ा दिया है और इसे भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में देखा जा रहा है।












