हल्द्वानी, 02 अप्रैल।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई नैनीताल ने श्री हनुमानजी की जयंती के अवसर पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया। इस दौरान विश्व में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की कामना की गई और सभी देशों में अमन-चैन की प्रार्थना की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक संकट के इस समय में केवल भगवान ही इंसानता को इस आपदा से मुक्ति दिला सकते हैं। उन्होंने विश्व के सभी राष्ट्राध्यक्षों से अपील की कि वे युद्ध को जल्द समाप्त करने की दिशा में कदम उठाएं।
हवन-पूजन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला सचिव गिरिजा नंदन भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र शेखर पंत, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, इंद्र कुमार भुटियानी, कौशलेंद्र भट्ट, नीरज भट्ट, रेनू टंडन सहित कई पदाधिकारी और हिन्दू धर्मशाला के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने शांति और अमन के संदेश को साझा किया और वैश्विक युद्ध समाप्ति के लिए हवन किया।


.jpg)









