हरियाणा
04 Apr, 2026

गंगवा ने 106वें हरि मंदिर वार्षिकोत्सव में दिया मानवता सेवा संदेश

हरियाणा के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने हरि मंदिर के 106वें वार्षिकोत्सव पर मानवता की सेवा और समाज कल्याण का महत्व बताया और आश्रम को 11 लाख रूपये देने की घोषणा की।

गुरुग्राम, 04 अप्रैल। 

हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) और जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सभी धर्मों का मूल संदेश मानवता की सेवा करना है और यही परमात्मा की सच्ची सेवा भी है। उन्होंने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा का सिद्धांत सनातन धर्म की आत्मा है, जो हमेशा विश्व कल्याण और मंगल की कामना करता है। उनके अनुसार सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की ऐसी पद्धति है जो समाज में करुणा, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत करती है।

कैबिनेट मंत्री शुक्रवार की देर शाम पटौदी स्थित आश्रम हरि मंदिर के 106वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संत-महात्माओं, गुरुजनों और धार्मिक गुरुओं ने हमेशा मानवता की सेवा, सत्य मार्ग पर चलने और समाज के उत्थान का संदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि धर्म और राष्ट्र पर संकट आने पर उसकी रक्षा के लिए साहस और दृढ़ता से खड़ा होना आवश्यक है। इतिहास इस बात का गवाह है कि समय-समय पर संतों और गुरुओं ने समाज की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मंत्री गंगवा ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज जब विश्व अशांति और संघर्ष के दौर से गुजर रहा है, तब पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शांति और संवाद का संदेश दुनिया को दे रहा है, जो हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का परिणाम है। मंत्री ने आश्रम द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों की भी सराहना की और बताया कि यदि शिक्षा के साथ संस्कार जुड़े हों, तो वही अच्छे समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव बनते हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आश्रम को 11 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़