बॉलीवुड
07 Apr, 2026

19वें दिन घटा धुरंधर 2 का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े। 19वें दिन कमाई में गिरावट के बावजूद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,023.77 करोड़ रुपये पहुंच गया। नॉर्थ अमेरिका में 217 करोड़ की कमाई ने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

मुंबई, 07 अप्रैल।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रिलीज के 19वें दिन कमी देखने को मिली है। सोमवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जो पिछले दो दिनों की तुलना में काफी कम है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये और 18वें दिन 28.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बावजूद इसके, फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन अब 1,023.77 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है और यह हिंदी सिनेमा की पहली फिल्म बन गई है जिसने 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

वैश्विक स्तर पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार जारी है। 19 दिनों में दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ ने 1,622.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया। विशेष रूप से नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने लगभग 217 करोड़ रुपये कमाए और 9 साल पुराने ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2025 की हिट ‘धुरंधर’ का सीक्वल है और लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़