मुंबई, 06 अप्रैल।
अनन्या पांडे और लक्ष्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चांद मेरा दिल' का पहला आधिकारिक लुक रिलीज कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी कर रहे हैं। पोस्टर के साथ ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
रिलीज़ किए गए पोस्टर्स में अनन्या और लक्ष्य की रोमांटिक केमिस्ट्री बखूबी दिखाई दे रही है। एक पोस्टर में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे पोस्टर में क्लासरूम सीन में उनकी नजदीकियां कहानी के भावनात्मक पहलू को सामने लाती हैं। आरव और चांदनी के किरदारों में नजर आने वाले ये दोनों कलाकार एक इंटेंस लव स्टोरी पेश करने वाले हैं।
निर्माताओं ने यह भी बताया कि फिल्म का टीजर 7 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं, 'चांद मेरा दिल' 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला 'बंदर' फिल्म से होगा, जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)



