टॉप न्यूज़
02 Apr, 2026

65 करोड़ ग्राहकों के साथ एयरटेल बनी विश्व की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

भारती एयरटेल ने 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनकर वैश्विक स्तर पर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

नई दिल्ली, 02 अप्रैल।

निजी क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने वैश्विक स्तर पर नया मुकाम हासिल किया है और 65 करोड़ ग्राहकों के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन गई है।

कंपनी ने बताया कि ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (जीएसएमए) के आंकड़ों के अनुसार एयरटेल मोबाइल ग्राहक आधार के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है। भारत और अफ्रीका में अपनी सेवाओं के जरिए एयरटेल ने इस उपलब्धि को हासिल किया है।

भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह आंकड़े 31 मार्च तक के हैं। भारत में कंपनी के 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़े हुए हैं।

कंपनी ने यह भी बताया कि क्षेत्रीय बाजार से आगे बढ़ते हुए एयरटेल ‘यूटेलसैट वनवेब’ और ‘स्पेसएक्स’ जैसी वैश्विक साझेदारियों के माध्यम से डिजिटल अंतर को कम करने का प्रयास कर रही है।

एयरटेल के कार्यकारी उपाध्यक्ष गोपाल विट्टल ने कहा कि नवाचार, विश्वसनीयता और सेवा के अनुभव को और बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा, ताकि हर ग्राहक के साथ भरोसा बन सके और उन्हें मूल्य प्रदान करने के अवसर बढ़ें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़