सरकार व नीतियाँ
06 Apr, 2026

टीडीबी-डीएसटी ने भारत-ब्रिटेन सहयोग से एसचार्ज को एडवांस ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए समर्थन दिया

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत टीडीबी ने एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की है, जो फ्लीट-आधारित इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अगली पीढ़ी के कुशल और सुरक्षित चार्जिंग समाधान विकसित करेगी।

नई दिल्ली, 06 अप्रैल।

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने "इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नवोन्‍मेषण सशक्तिकरण" नामक परियोजना के लिए मेसर्स एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है। यह परियोजना औद्योगिक स्थिरता के लिए भारत-ब्रिटेन सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम के तहत समर्थित है और ब्रिटेन स्थित अल्ब्राइट प्रोडक्ट डिजाइन लिमिटेड के साथ साझेदारी में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग अवसंरचना के लिए उन्नत और कुशल समाधान विकसित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

इस समर्थित परियोजना का मुख्य उद्देश्य वाणिज्यिक बेड़े और डिपो संचालन के लिए तैयार किए गए अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग समाधान का विकास करना है। यह प्रौद्योगिकी एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित एक नवोन्‍मेषी इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर चार्ज कंट्रोलर को ब्रिटेन के भागीदार के पेटेंट प्राप्त स्वचालित केबल प्रबंधन प्रणाली के साथ एकीकृत करती है। इस एकीकृत दृष्टिकोण को उच्च मांग वाले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग वातावरण में परिचालन दक्षता, सुरक्षा और उपयोगिता में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

यह समाधान विशेष रूप से फ्लीट-आधारित अनुप्रयोगों के लिए डिज़ाइन की गई एक मोटरयुक्त ओवरहेड केबल प्रबंधन प्रणाली प्रस्तुत करता है, जो मैन्युअल हैंडलिंग को कम करके, केबलों की क्षति को न्यूनतम करके और उपयोगकर्ता की सुविधा को बढ़ाकर चार्जिंग संचालन को सुव्यवस्थित करता है। यह प्रणाली विद्यमान एसी टाइप-2 ईवी चार्जर के अनुकूल है और डिपो में सुरक्षित तथा व्यवस्थित अवसंरचना सुनिश्चित करते हुए चार्जिंग टर्नअराउंड समय को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखती है।

केबल प्रबंधन, उपकरण सुरक्षा और कार्यप्रवाह अनुकूलन जैसी प्रमुख परिचालन चुनौतियों का समाधान करने के जरिए इस प्रौद्योगिकी द्वारा इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग डिपो की दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने की उम्मीद है। साथ ही, केबल क्षति, तोड़फोड़ और परिचालन संबंधी खतरों को कम करके यह सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने में भी योगदान देती है।

एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड एक उभरती हुई भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो उन्नत पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्ट चार्जिंग सिस्टम विकसित करने पर केंद्रित है। इस परियोजना के माध्यम से, कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग प्रौद्योगिकियों में स्वदेशी क्षमताओं को सुदृढ़ करना और बढ़ते इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्‍टर के लिए परिमाणयोग्‍य और टिकाऊ बुनियादी ढांचा तैयार करना है।

टीडीबी के सचिव श्री राजेश कुमार पाठक ने इस अवसर पर कहा कि भारत-ब्रिटेन कार्यक्रम जैसी सहयोगात्मक अनुसंधान एवं विकास पहलें उन्नत, उद्योग-अनुकूल प्रौद्योगिकियों के विकास में तेजी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाने और भारत में एक मजबूत, कुशल और भविष्य के लिए तैयार इकोसिस्‍टम के निर्माण के लिए ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे में नवोन्‍मेषण आवश्यक हैं।

एसचार्ज प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर ने समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और रेखांकित किया कि यह परियोजना कंपनी को बाजार में अभिनव, विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी ईवी चार्जिंग समाधान लाने में सक्षम बनाएगी, जिससे फ्लीट ऑपरेटरों और बुनियादी ढांचा प्रदाताओं की बढ़ती आवश्‍यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर

शेयर बाजार की शुरुआत में निवेशकों के बीच उतार-चढ़ाव देखने को मिला, सेंसेक्स और निफ्टी में कमजोरी और प्रमुख शेयरों में मिली-जुली चाल बनी रही।

आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों की चांद के साथ पहली नज़दीकी मुलाकात

नासा के आर्टेमिस-II मिशन में अंतरिक्ष यात्री ओरियन कैप्सूल से चंद्रमा का अद्वितीय दृश्य देख रहे हैं और इसे समझने के लिए प्रशिक्षण सामग्री से तुलना कर अपना विश्लेषण कर रहे हैं।

इजरायल ने अमेरिका के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा, ईरान ने उठाए सवाल

इजरायली प्रधानमंत्री ने अमेरिका के पायलट को ईरान से बचाने वाले ऑपरेशन की सफलता पर ट्रंप को बधाई दी, जबकि ईरान ने इसके दावों पर सवाल उठाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेशभर में उत्सव और जनसम्पर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा ने प्रदेशभर में अपने स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान के माध्यम से जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना और 07 अप्रैल की ऐतिहासिक घटनाएँ

07 अप्रैल को डब्ल्यूएचओ की स्थापना हुई और इसे वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन कई ऐतिहासिक घटनाएँ और महत्वपूर्ण जन्म व निधन भी दर्ज हैं।

GeM में ग्लोबल टेंडर और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू

GeM ने वैश्विक निविदा और बहु-मुद्रा बोली की सुविधा शुरू की है, साथ ही AI आधारित निगरानी से खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ाई जा रही है।

जयंत चौधरी करेंगे एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन

राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की पुरस्कार संस्थाओं को नियामकीय समझ और कौशल विकास के लिए एनसीवीईटी कार्यशाला का उद्घाटन जयंत चौधरी करेंगे।

भारतीय रेलवे ने 1,364 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी, सुरक्षा और कावच तैनाती को बढ़ावा

भारतीय रेलवे ने 1,364.45 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिसमें कावच तैनाती, OFC नेटवर्क विस्तार और सिग्नलिंग आधुनिकीकरण शामिल हैं, जिससे परिचालन सुरक्षा और नेटवर्क क्षमता में सुधार होगा।

NSO ने पहली बार लॉन्च किया ASISSE, सेवा क्षेत्र के व्यापक डेटा जुटाने की दिशा में बड़ा कदम

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ASISSE सर्वे लॉन्च कर भारत के सेवा क्षेत्र का व्यापक डेटाबेस तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।