नई दिल्ली, 03 अप्रैल 2026।
गुड फ्राइडे के कारण आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके साथ ही सप्ताहिक अवकाश के चलते इस शनिवार और रविवार को भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। अगले हफ्ते सोमवार से ही बाजार फिर से खुलेंगे।
बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख सूचकांक आज बंद रहेंगे। गुड फ्राइडे के अवसर पर ये बंदी लागू की गई है, और वीकेंड के कारण बाजार में लगातार तीन दिन का अंतराल रहेगा।
आज के दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, एसएलबी, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सहित सभी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। पूरे दिन एक्सचेंज पर कारोबार पूरी तरह ठप रहेगा।
घरेलू शेयर बाजार का अगला कारोबारी सत्र सोमवार, 6 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा। निवेशकों को इस ब्रेक के अनुसार अपनी रणनीति बनाने की सलाह दी गई है।


.jpg)









