बेंगलुरु, 06 अप्रैल।
बेंगलुरु एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से हराया। इस हार के साथ सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत के बाद तेजी दिखाते हुए 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर बनाया। पारी में 19 छक्के और 14 चौके लगे। विराट कोहली (28) और फिल साल्ट (46) ने मजबूत शुरुआत दी। देवदत्त पडिक्कल (50) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा। अंतिम ओवरों में कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड (25 गेंदों में 70 रन) ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 97 रन जोड़े।
सीएसके की शुरुआत खराब रही। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (7) और संजू सैमसन (9) जल्दी आउट हो गए। टीम 30 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। सरफराज खान (50) ने संघर्ष किया, लेकिन मध्यक्रम में कृणाल पांड्या ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में कर दिया। भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लेकर सीएसके की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत में प्रशांत वीर (43) और जेमी ओवरटन (37) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
सीएसके पूरी टीम 19.4 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हुई। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि लुकी डफी, कृणाल पांड्या और अभिनंदन सिंह ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और सीजन की मजबूत शुरुआत की।
डिस्क्रिप्शन: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराकर आईपीएल 2026 में अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन और सीजन की मजबूत शुरुआत की।


.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



