फुटबॉल
06 Apr, 2026

वेम्बली में होगा एफए कप 2025-26 सेमीफाइनल का रोमांच

एफए कप 2025-26 के सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी बनाम साउथेम्प्टन और चेल्सी बनाम लीड्स यूनाइटेड मुकाबले होंगे। क्वार्टरफाइनल में हुए चौकाने वाले नतीजों के बाद फाइनल की राह साफ।

नई दिल्ली, 06 अप्रैल

एफए कप 2025-26 के सेमीफाइनल की जोड़ी तय हो गई है। पहले सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी और साउथेम्प्टन आमने-सामने होंगे, जबकि दूसरे मुकाबले में चेल्सी का सामना लीड्स यूनाइटेड से होगा। ये दोनों मुकाबले 25 और 26 अप्रैल को वीकेंड पर खेले जाएंगे।

दोनों सेमीफाइनल मैच प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में आयोजित होंगे।

क्वार्टरफाइनल में मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 4-0 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की। चेल्सी ने लीग वन की टीम पोर्ट वेले को 7-0 से पराजित किया।

सबसे बड़ा चौकाने वाला परिणाम तब आया जब साउथेम्प्टन ने आर्सेनल को 2-1 से हराकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं लीड्स यूनाइटेड ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में मात देकर 39 साल बाद सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मैच का कार्यक्रम:

चेल्सी बनाम लीड्स यूनाइटेड — 25 अप्रैल।साउथेम्प्टन बनाम मैनचेस्टर सिटी — 26 अप्रैल।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़