क्रिकेट
26 Mar, 2026

अवस्थी मेमोरियल टी-20: सेंट पॉल ने 93 रन से और रुक्मणी ने 26 रन से दर्ज की जीत

अवस्थी मेमोरियल टी-20 टूर्नामेंट के दूसरे दिन सेंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने पहला मैच 93 रन से और रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने दूसरा मैच 26 रन से जीता। यथार्थ व्यस्त और मोहम्मद उस्मान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुरादाबाद, 26 मार्च

अवस्थी मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को एमपीएस के मैदान पर दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सेंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने द आर्यांश क्रिकेट अकैडमी को 93 रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने एमपीएस क्रिकेट अकैडमी को 26 रन से मात दी।

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट पॉल क्रिकेट अकैडमी ने 18.3 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में द आर्यांश क्रिकेट अकैडमी 11.5 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई। सेंट पॉल के यथार्थ व्यस्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए, वहीं अभिमन्यु ने 2 और मशी उल आज़म व रैयान ने 1-1 विकेट लिया। इस प्रदर्शन के लिए यथार्थ व्यस्त को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में रुक्मणी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट अकैडमी 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना पाई। टीम के लिए मोहम्मद नादिर ने 56 और विशुदीप ने 35 रन बनाए। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद उस्मान को दिया गया।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर और पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि डीएसए मुरादाबाद एवं अवस्थी मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया। मैच के दौरान अम्पायर रईस अहमद व शमशाद अल्वी की भूमिका रही, कमेंट्री नज़ाकत अली ने की और स्कोरर चन्द्र प्रताप रहे। मैच स्थल पर डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन, मिर्जा दानिश आलम और सलीम ख़ान मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।