उत्तर प्रदेश
27 Mar, 2026

अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में द आर्यंस और सैंट पाल अकादमी ने दर्ज की शानदार जीत

मुरादाबाद में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में द आर्यंस क्रिकेट अकादमी ने रुक्मणी को हराया, जबकि सैंट पाल क्रिकेट अकादमी ने एमपीएस को 111 रनों से मात दी।

मुरादाबाद, 27 मार्च

डीएसए मुरादाबाद और अवस्थी मेमोरियल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रुप ए के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।

पहला मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट अकादमी और द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट अकादमी 19.1 ओवर में 117 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए द आर्यंस क्रिकेट अकादमी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल की। इस मैच में सतीश गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मुकाबला सैंट पाल क्रिकेट अकादमी और एमपीएस क्रिकेट अकादमी के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैंट पाल क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में एमपीएस क्रिकेट अकादमी 13.3 ओवर में केवल 49 रन पर ऑल आउट हो गई। इस मैच का मैन ऑफ द मैच यश व्यास रहे।

मैच के दौरान अम्पायर के रूप में रईस अहमद और शमशाद अल्वी, कमेंट्री में नज़ाकत अली, तथा स्कोरर के रूप में चंद्र प्रताप मौजूद रहे। डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, मोहम्मद हसीन, मिर्जा दानिश आलम और सलीम खान भी मैच का हिस्सा रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।