शिक्षा
28 Feb, 2026

1 मार्च का इतिहास: अमेरिकी परमाणु परीक्षण से हिला प्रशांत महासागर

1954 में बिकनी अटोल में हुए अमेरिकी परमाणु परीक्षण ने दुनिया को झकझोर दिया, रेडिएशन के प्रभाव और विस्फोट की भयावहता आज भी इतिहास में दर्ज है।

प्रशांत महासागर, 01 मार्च 2026।

इतिहास के पन्नों में 1 मार्च की तारीख विश्व में परमाणु परीक्षणों की भयावह यादों से जुड़ी हुई है। द्वितीय विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरने के बाद माना जा रहा था कि मानवता इन खतरनाक हथियारों से दूरी बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमेरिका ने युद्ध के बाद के दशक में प्रशांत महासागर स्थित बिकनी अटोल क्षेत्र में कई परमाणु परीक्षण किए, जिनमें सबसे बड़ा परीक्षण 1954 में 1 मार्च को किया गया था। इस परीक्षण को कैसल ब्रावो नाम दिया गया था और इसे अब तक का सबसे शक्तिशाली अमेरिकी परमाणु परीक्षण माना जाता है।

बिकनी अटोल प्रशांत महासागर में स्थित एक कोरल द्वीप समूह है, जिसका आकार अंगूठी जैसा है। इसमें 23 छोटे कोरल द्वीप शामिल हैं और यह हवाई तथा फिलीपींस के बीच समुद्री क्षेत्र में स्थित है। परमाणु परीक्षण के बाद यह स्थान विश्व के सबसे चर्चित क्षेत्रों में शामिल हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक फ्रांसीसी डिजाइनर ने इसके नाम पर स्विमिंग सूट का नाम भी रख दिया। इस परीक्षण में लगभग 150 लाख टन क्षमता का विस्फोट हुआ, जो हिरोशिमा पर गिराए गए बम से लगभग हजार गुना अधिक शक्तिशाली था। विस्फोट के कारण लगभग दो किलोमीटर चौड़ा गड्ढा बन गया।

विस्फोट के प्रभाव से बिकनी अटोल से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित द्वीपों पर भी तेज झटके महसूस किए गए। कुछ घंटों बाद रेडियोधर्मी पदार्थ हवा, पानी और भोजन पर गिरने लगे। विस्फोट के पास रहने वाले लोगों को तत्काल वहां से हटाया गया। 1964 में अमेरिकी सरकार ने स्वीकार किया कि उसकी गलती से द्वीपवासियों को रेडिएशन का सामना करना पड़ा और प्रभावित लोगों को मुआवजा भी दिया गया। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन ने बिकनी अटोल को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया और इसे शीत युद्ध तथा परमाणु हथियारों की होड़ का महत्वपूर्ण प्रमाण बताया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।