राजनीति
26 May, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचीं, दीक्षांत और पुलिस अलंकरण समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय सिक्किम दौरे पर पहुंचकर दीक्षांत समारोह, नाथूला दर्रा भ्रमण और पुलिस कलर अलंकरण समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

गंगटोक, 26 मई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं, जहां वह 28 मई तक विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस यात्रा के दौरान वह सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह सहित कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगी।

राष्ट्रपति का कार्यक्रम 26 से 28 मई तक निर्धारित है। वह आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए सिक्किम की राजधानी के पास लिविंग क्षेत्र में स्थित भारतीय सेना के हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां से वह लोक भवन के लिए रवाना हुईं।

सरकारी जानकारी के अनुसार, अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति राजधानी देवराली में स्थित नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी का भ्रमण करेंगी।

27 मई की सुबह वह भारत-चीन सीमा क्षेत्र नाथूला दर्रे का दौरा करेंगी, जिसके बाद दोपहर में सिक्किम विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति राजधानी स्थित पाल्जोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘पुलिस कलर’ अलंकरण समारोह में भाग लेंगी, जिसमें उत्कृष्ट सेवा के लिए सिक्किम पुलिस को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के साथ सिक्किम देश का 15वां राज्य बन जाएगा जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़