गुवाहाटी, 13 मई।
गुवाहाटी में बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सिलपुखुरी स्थित स्मारक पर भारत रत्न से सम्मानित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बोरदोलोई के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने गोपीनाथ बोरदोलोई को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि असम और पूर्वोत्तर की अस्मिता तथा हितों की रक्षा में उनका योगदान ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बोरदोलोई का दूरदर्शी नेतृत्व आधुनिक असम के निर्माण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाता रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कार्य की शुरुआत भी इसी श्रद्धांजलि कार्यक्रम से की। उनके साथ चार मंत्री और गुवाहाटी के कई विधायक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 21 मई को विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।




.jpg)




.jpg)


.jpg)
