न्यायपालिका
13 May, 2026

तमिलनाडु विधायक विवाद में सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप, मतदान प्रतिबंध पर लगी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में एक वोट से जीते विधायक सिनीवासा सेतुपति के विधानसभा में मतदान पर लगी रोक से संबंधित मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए मामले से जुड़ी कार्यवाही पर भी अस्थायी रोक लगा दी है।

नई दिल्ली, 13 मई।

तमिलनाडु में एक वोट के बेहद नजदीकी अंतर से जीते विधायक सिनीवासा सेतुपति को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण हस्तक्षेप किया है। सर्वोच्च न्यायालय ने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत उन्हें विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मतदान से वंचित किया गया था।

साथ ही न्यायालय ने इस मामले में मद्रास हाईकोर्ट की आगे की कार्यवाही पर भी अंतरिम रोक लगाने का निर्णय सुनाया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने जारी किया।

गौरतलब है कि सेतुपति की जीत तिरुपत्तुर विधानसभा सीट पर मात्र एक वोट के अंतर से हुई थी। उनके निर्वाचन को द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन ने मद्रास हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। दावा किया गया है कि एक पोस्टल बैलट की गिनती इसलिए नहीं की गई क्योंकि उसे गलत विधानसभा सीट पर भेज दिया गया था, जिससे परिणाम प्रभावित हुआ।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़