चुनाव
28 Apr, 2026

गुजरात निकाय चुनाव: 15 महानगरपालिकाओं में भाजपा का परचम, सूरत में प्रचंड जीत

गुजरात की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भाजपा ने भारी बहुमत हासिल करते हुए सूरत में 120 में से 115 सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।

अहमदाबाद, 28 अप्रैल

गुजरात की सभी 15 महानगरपालिकाओं के चुनाव परिणामों में एक बार फिर भाजपा ने मजबूत पकड़ बनाते हुए पूर्ण प्रभुत्व स्थापित किया है। सूरत महानगरपालिका में पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 120 में से 115 सीटों पर कब्जा जमाया और अपना लगातार तीन दशक पुराना वर्चस्व अगले पांच वर्षों के लिए भी कायम रखा।

आम आदमी पार्टी, जिसने पिछली बार 27 सीटें हासिल की थीं, इस बार केवल 4 सीटों तक सीमित रह गई। वहीं कांग्रेस, जो पिछले चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई थी, इस बार मात्र 1 सीट जीतने में सफल हो सकी।

इन चुनावों का आयोजन एसआईआर प्रक्रिया और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद किया गया, लेकिन इसके बावजूद मतदान प्रतिशत में कोई खास वृद्धि देखने को नहीं मिली। राज्य में लगभग 49 लाख से अधिक मतदाता मतदान से दूर रहे।

वोटिंग आंकड़ों के अनुसार वापी महानगरपालिका में पहली बार हुए चुनाव में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि गांधीधाम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है और विपक्ष को केवल सीमित सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। चुनाव से पहले कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, लेकिन उनका असर मतदान और परिणामों पर नहीं पड़ा।

इन 15 महानगरपालिकाओं में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर पुरानी महानगरपालिकाएं हैं, जबकि महेसाणा, सुरेंद्रनगर, आनंद, मोरबी, नडियाद, वापी, नवसारी, पोरबंदर और गांधीधाम नई महानगरपालिकाएं हैं, जहां पहली बार चुनाव कराए गए।

अहमदाबाद महानगरपालिका के खाड़िया वार्ड में, जो भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है, कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अप्रत्याशित परिणाम दिया। यहां भाजपा के सभी चार उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था और आज उनके परिणाम जारी किए गए। नगरपालिकाओं, जिला पंचायत और तालुका पंचायतों के पूर्ण परिणाम अभी शेष हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़