क्रिकेट
08 Jul, 2026

टी20 रैंकिंग में ईशान नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बरकरार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन शीर्ष बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम हैं।

नई दिल्ली, 08 जुलाई।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है। भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्लेबाजों की सूची में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट चौथे और श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। भारत के तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर सातवें नंबर पर हैं।

भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में नाबाद 76 रन की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह सात स्थान की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं।

टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर कायम हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे और इंग्लैंड के आदिल रशीद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा एक स्थान की बढ़त के साथ चौथे नंबर पर हैं।

भारत के वरुण चक्रवर्ती को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोश क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दो स्थान नीचे खिसककर आठवें स्थान पर आ गए हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में अभी दो मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में आगामी आईसीसी रैंकिंग में खिलाड़ियों की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़